दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

घड़ोली वार्ड में सैनिटाइजेशन अभियान, AAP कार्यकर्ता और RWA पदाधिकारियों ने किया सहयोग - घड़ोली वार्ड में निगम कर्मचारियों ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

दिल्ली में कोरोना संक्रमण चरम पर है. ऐसे में नेताओं, RWA, स्थानीय लोगों द्वारा लगातार सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में घड़ोली वार्ड में आम आदमी पार्टी के नेता संजय चौधरी ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाया.

sanitization
सैनिटाइजेशन

By

Published : May 1, 2021, 3:49 PM IST

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के घड़ोली वार्ड में पूर्वी दिल्ली नगर निगम की टीम ने स्प्रिंकलर मशीन से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया. इस अभियान में घड़ोली वार्ड से पूर्व निगम पार्षद व आम आदमी पार्टी के नेता संजय चौधरी, पार्टी कार्यकर्ता सहित आरडब्ल्यूए ज्वाइंट फ्रंट के पदाधिकारी शामिल हुए. सभी ने निगम के सैनिटाइजेशन अभियान में सहयोग किया.

घड़ोली वार्ड में सैनिटाइजेशन अभियान
इस दौरान संजय चौधरी और आरडब्लूए ज्वाइंट फ्रंट के पदाधिकारी खुद क्षेत्र में कीटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव करते नजर आए. संजय चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए क्षेत्र में लगातार सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है. निगम के कर्मचारी स्प्रिंकलर मशीन से क्षेत्र में कीटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. उन्होंने कहा कि निगम के सैनिटाइजेशन अभियान में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details