नई दिल्ली: भैया दूज के पावन पर्व पर निगम पार्षद श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने वार्ड में रहने वाली सभी कार्यकर्ता बहनों और साथी निगम पार्षद कंचन माहेश्वरी से तिलक करवाया. कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन शर्मा ने किया.
भैया दूज : निगम पार्षद श्याम सुंदर ने महिला कार्यकर्ताओं से करवाया तिलक - पूर्वी एमसीडी निगम पार्षद श्याम सुंदर
निगम पार्षद श्याम सुंदर अग्रवाल ने अपने वार्ड में रहने वाली सभी कार्यकर्ता बहनों और साथी निगम पार्षद कंचन माहेश्वरी से तिलक करवाया. कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अजय शर्मा, हर्ष सोलंकी, हरिओम गौड़, सतीश गिरी, सतीश शर्मा,अजय शर्मा भी शामिल हुए.

महिला मोर्चा की सभी सदस्य कंचन शर्मा, उर्मिला रजोर, ममता शर्मा, ममता छिलवर, सुजाता शर्मा, अर्चना शर्मा, कविता शर्मा, भावना वार्ष्णेय, शैली, अमिता,सुनीता अग्रवाल, गीता राजकुमार, सीमा ने निगम पार्षद श्याम सुंदर अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा को तिलक किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. दोनों ने सभी कार्यकर्ता बहनों को उपहार देकर विदा किया .
श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा भैया दूज का त्यौहार भाई बहन के बंधन को अटूट बनाता है. हम सभी राजनीतिक क्षेत्र के कार्यकर्ता हैं हमें संगठन में एक बहन भाई की तरह रहना चाहिए क्योंकि भाई बहन का ऐसा रिश्ता है जो जीवन भर एक दूसरे के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है, हमें मिलकर अपनी भाजपा को मजबूत करने में कार्य करना है. इस कार्यक्रम से रघुवर पूरा मंडल को मजबूती मिलेगी.