दिल्ली

delhi

ETV Bharat / state

पूर्वी दिल्ली: नगर निगम मुख्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - regularigation of Cleaning staff delhi

पूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें एरियर और दिवाली का बोनस देने के साथ ही अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया गया था, लेकिन उनकी एक भी मांग नहीं मानी गई है, यदि ऐसा होता रहा तो वे एक बार फिर हड़ताल के लिए मजबूर होंगे.

Cleaning staff protest outside the Corporation office in delhi
सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

By

Published : Nov 3, 2020, 5:12 PM IST

नई दिल्लीःपूर्वी दिल्ली नगर निगम मुख्यालय के बाहर लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान कर्मचारियों ने निगम नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन


प्रशासन ने की वादाखिलाफी

यूनियन नेता आरबी ऊंटवाल ने कहा कि मेयर और कमिश्नर दोनों ने हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारियों से लिखित रूप से वादा किया था कि उन्हें उनका हक देते हुए वर्षों से बकाया एरियर किस्तों में दिया जाएगा. वहीं अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की शुरुआत की जाएगी. इसके अलावा दिवाली पर बोनस भी दिया जाएगा, लेकिन एक भी मांग पूरी नहीं की गई. कुछ कर्मचारियों को नियमित करने का मात्र दिखावा किया गया.

हड़ताल की चेतावनी

कर्मचारियों का कहना है कि उनके साथ धोखा किया गया है. सफाई कर्मचारियों के नेताओं का कहना है कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांग नही मानी गई तो वह एक बार फिर हड़ताल के लिए मजबूर होंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details