दिल्ली

delhi

खेल मंत्री ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय एथलीटों की तैयारी की समीक्षा की

By

Published : Apr 2, 2021, 10:03 AM IST

टोक्यो ओलंपिक के आयोजन में अब जब तीन महीने से कुछ अधिक का समय बचा है तब खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और राष्ट्रीय खेल महासंघों के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके खिलाड़ियों की तैयारियों का जायजा लिया.

Sports Minister Kiren Rijiju
Sports Minister Kiren Rijiju

नई दिल्ली: भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के शीर्ष अधिकारियों, आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्रमुख आदिले सुमारिवाला ने हिस्सा लिया. बुधवार को खेल मंत्री किरण रिजिजू, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) और राष्ट्रीय खेल महासंघों के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई

किरण रिजिजू ने ट्वीट किया, ''अधिकारियों और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, महासचिव राजीव मेहता और अन्य सदस्यों के साथ साई मुख्यालय में ओलंपिक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले अपने खिलाड़ियों का संक्षिप्त और आकर्षक वीडियो बनाएंगे.''

ये भी पढ़ें- भारतीय निशानेबाजों को कोरिया में ट्रेनिंग कराने की NRAI की योजना

पता चला है कि बैठक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की टोक्यो खेलों की तैयारियों की नियमित समीक्षा की गई. टोक्यो खेलों का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होना है. सूत्रों के अनुसार ओलंपिक के लिए जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को कोविड-19 टीका लगाने के मुद्दे पर बैठक में चर्चा नहीं की गई.

ABOUT THE AUTHOR

...view details