दिल्ली

delhi

By

Published : Dec 2, 2019, 4:57 PM IST

ETV Bharat / sports

दक्षिण एशियाई खेल: भारत ने ट्रायथलन में जीता स्वर्ण पदक

दक्षिण एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रायथलन में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण समेत चार पदक अपने नाम किए.

South asian games
South asian games

पोखरा: भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में पहले दिन ट्रायथलन में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता.

आदर्श एम एन सिनिमोल ने पुरूषों के व्यक्तिगत ट्रायथलन में स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं विश्वरजीत श्रीखोम ने इसी में रजत पदक जीता.

सरोजिनी देवी और मोहन प्रज्ञा ने महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीता.व्यक्तिगत ट्रायथलन वर्ग में 750 मीटर तैराकी , 20 किमी बाइक रेस और पांच किमी दौड़ शामिल है.

ट्रायथलन खिलाड़ी

सिनिमोल ने एक मिनट 02.51 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता जबकि विश्वजीत उनसे आठ सेकंड पीछे रहे. नेपाल के बसंत थारू को कांस्य पदक मिला.

महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग में सरोजिनी दूसरे और नेपाल की सोनी गुरूंग पहले स्थान पर रही. भारत की प्रज्ञा को कांस्य पदक मिला,

ABOUT THE AUTHOR

...view details