मैड्रिड: भारतीय तीरंदाज कोमालिका बारी ने रविवार को यहां विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट वर्ग के एक तरफा फाइनल में जापान की उच्च रैंकिंग वाली सोनोदा वाका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया.
जमशेदपुर की टाटा तीरंदाजी अकादमी की 17 साल की खिलाड़ी कोमालिका अंडर-18 वर्ग में विश्व चैम्पियन बनने वाली भारत की दूसरी तीरंदाज बनीं. उनसे पहले दीपिका कुमारी ने 2009 में ये खिताब जीता था.
कोमालिका रिकर्व कैडेट विश्व चैम्पियन बनीं, भारत के नाम दो स्वर्ण - विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप
कोमालिका बारी ने जापान की उच्च रैंकिंग वाली सोनोदा वाका को हराकर विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप के रिकर्व कैडेट वर्ग का स्वर्ण पदक हासिल किया.
![कोमालिका रिकर्व कैडेट विश्व चैम्पियन बनीं, भारत के नाम दो स्वर्ण](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-4245488-624-4245488-1566804932029.jpg)
Komalika Bari
विश्व तीरंदाजी से निलंबन लागू होने से पहले भारत ने अपनी आखिरी प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ अभियान का समापन किया.
Last Updated : Sep 28, 2019, 7:40 AM IST