दिल्ली

delhi

India crushed South Africa : वंदना के दो गोल के चलते साउथ अफ्रीका पर बड़ी जीत

By

Published : Jan 18, 2023, 7:06 AM IST

Updated : Jan 18, 2023, 7:49 AM IST

भारतीय महिला हॉकी टीम का साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन जारी है. चार टेस्ट मैचों के सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7-0 से हराया.

Indian women hockey team crushed South Africa
women hockey team

केपटाउन :सविता पुनिया के कप्तानी में खेल रही भारतीय महिला हॉकी टीम ने दूसरे मैच में भी दक्षिण अफ्रीका को करारी हार का स्वाद चखाया है. मंगलवार को खेल गए मुकाबले में वंदना ने 2, उदिता, विश्नवी, रानी रामपाल, संगीता, नवनीत ने 1-1 गोल दागा. विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर की महिला हॉकी टीम ने 16 जनवरी को खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 5-1 से हराया था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में वैष्णवी विठ्ठल फाल्के ने एक गोला दागा है. विश्व रैंकिंग में 22वें नंबर की साउथ अफ्रीका भारतीय (India vs South Africa) टीम के आगे टिक नहीं पा रही है. दोनों टीमों के बीच अभी दो मुकाबले होने हैं. साउथ अफ्रीका के बाद भारतीय टीम 22 जनवरी से तीन मैचों की हॉकी टेस्ट सीरीज में दुनिया की नंबर 1 टीम नीदरलैंड्स से भिड़ेगी.

रानी ने की है टीम में वापसी
पूर्व कप्तान रानी रामपाल (Rani Rampal) चोट के कारण बाहर थीं लेकिन अब टीम में उनकी वापसी हो गई है. गोलकीपर सविता पुनिया (Savita Punia), दक्षिण अफ्रीका में टीम का नेतृत्व कर रहीं हैं जबकि अनुभवी नवनीत कौर उप-कप्तान हैं. साल 2022 के दिसंबर में सविता पुनिया की कप्तानी में भारत ने स्पेन के वेलेंसिया में FIH वूमेंस नेशंस कप का पहला संस्करण जीत कर इतिहास रचा था.

मैच शेड्यूल
19 जनवरी, गुरुवार: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - रात 8:30 बजे
22 जनवरी, शनिवार: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत - रात 8:30 बजे
23 जनवरी, रविवार: नीदरलैंड्स बनाम भारत - TBD
26 जनवरी, शुक्रवार: नीदरलैंड्स बनाम भारत - TBD
28 जनवरी, शनिवार: नीदरलैंड्स बनाम भारत - TBD

इसे भी पढ़ें- Women Hockey Team South Africa Tour : सविता पुनिया की कप्तानी में फिर दिखेगा जलवा, विश्व की नंबर 1 टीम से होगा मुकाबला

भारतीय टीम
गोलकीपर: सविता पुनिया (कप्तान), बिचू देवी खारीबम.
डिफेंडर: निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, गुरजीत कौर.
मिडफील्डर: वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, पी. सुशीला चानू, निशा, सलीमा टेटे, मोनिका, नेहा, सोनिका, बलजीत कौर.
फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, नवनीत कौर (उपकप्तान), वंदना कटारिया, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, रानी रामपाल, रीना खोखर, शर्मिला देवी.

Last Updated : Jan 18, 2023, 7:49 AM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details