भोपाल:दिसंबर 2021 में पुणे के पास चिंचवाड़ में आयोजित अपने पिछले संस्करण में, हॉकी पंजाब ने रोमांचक शूटआउट में उत्तर प्रदेश हॉकी को हराकर प्रतिष्ठित टूर्नामेंट जीता था. जबकि हॉकी कर्नाटक हॉकी महाराष्ट्र को 5-2 से हराकर तीसरे स्थान पर रहा था. इस साल, गत चैंपियन हॉकी पंजाब हॉकी राजस्थान और दिल्ली हॉकी के साथ पूल ए में है.
पूल बी में उत्तर प्रदेश हॉकी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए तेलंगाना हॉकी और छत्तीसगढ़ हॉकी से भिड़ेगी, जबकि पूल सी में हॉकी कर्नाटक हॉकी आंध्र प्रदेश और हॉकी उत्तराखंड से भिड़ेगी. पूल डी में हॉकी महाराष्ट्र का सामना हॉकी बिहार और केरल हॉकी से होगा. पूल ई में हॉकी चंडीगढ़, हॉकी झारखंड, हॉकी जम्मू और कश्मीर, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी शामिल हैं.