दिल्ली

delhi

ETV Bharat / sports

Happy Birthday : 26 साल की हुईं ओलंपियन तीरंदाज और पद्मश्री दीपिका कुमारी - अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का जन्मदिन

आज ही के दिन यानि 13 जून को अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का जन्मदिन है. वो अपने पूरे परिवार के साथ जन्मदिन मना रही हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है.

Happy Birthday Deepika Kumari
Happy Birthday Deepika Kumari

By

Published : Jun 13, 2020, 1:59 PM IST

रांची : अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी का आज जन्मदिन है. दीपिका कुमारी का जन्म 13 जून 1994 को रांची के रातू में हुआ था. एक गरीब परिवार में जन्मी ये तीरंदाज ने खेल के निचले पायदान से अपनी शुरुआत की और आज अंतरराष्ट्रीय पटल पर छा गई है. वहीं, 30 जून को तीरंदाज दीपिका और अतनु दास के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी. दीपिका अपने पूरे परिवार के साथ अपना जन्मदिन भी मना रही हैं.

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीपिका कुमारी

दीपिका के संघर्ष की कहानी लोगों को एक सीख देने वाली है. 13 जून में 1994 को झारखंड की राजधानी रांची के रातू में जन्मी दीपिका के पिता शिव नारायण महतो पहले मजदूरी करते थे. बाद में ऑटो चलाने लगे. परिवार में आर्थिक संकट होने के बावजूद दीपिका बचपन से ही अपने लक्ष्य के प्रति काफी गंभीर रहा करती थी. खेल के निचले पायदान से शुरुआत की और आज अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का नाम रोशन कर रही हैं.

गरीब परिवार में जन्मी दीपिका ने विपरीत परिस्थिति को कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ती गईं. अर्जुन अवॉर्डी दीपिका कुमारी को 2016 में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पद्मश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया. दीपिका इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थी. उनके पिता शिवनारायण बताते हैं कि दीपिका का बचपन से ही निशाना काफी अच्छा था. वो पत्थर मारकर पेड़ पर लगे आम को तोड़ लेती थी.

30 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगी

गौरतलब है कि 30 जून को दीपिका और तीरंदाज अतनु दास की शादी राजधानी रांची में ही आयोजित की गई है. कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए ये शादी समारोह रांची में ही आयोजित होगा. फिलहाल दीपिका का पूरा परिवार शादी समारोह को सफल बनाने में जुटे हैं. ईटीवी भारत की ओर से भी दीपिका को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं.

तीरंदाज दीपिका कुमारी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

  • दीपिका कुमारी ने अपने पेशेवर तीरंदाजी कैरियर की शुरुआत 2006 में जमशेदपुर में टाटा तीरंदाजी अकादमी में शामिल होने के बाद की. उस समय उसे हर महीने 500 रुपये मिलते थे
  • वो 2009 में कैडेट विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय बनीं
  • दीपिका ने 15 साल की उम्र में 11 वीं यूथ वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप जीती
  • दीपिका ने 2010 में नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते.
  • उन्होंने 2012 में तुर्की के अंताल्या में एक व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट में अपना पहला तीरंदाजी विश्व कप जीता
  • दीपिका ने 2012 में वर्ल्ड तीरंदाजी रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल किया
  • दीपिका को भारत के दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
  • दीपिका को 2014 में फिक्की स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया था
  • दीपिका को पद्म श्री 2016 से भी सम्मानित किया गया था

ABOUT THE AUTHOR

...view details