दिल्ली

delhi

Gurbux Singh Amit Singh Bakshi : हॉकी में देश का नाम चमकाया, मिला मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

By

Published : Mar 18, 2023, 8:25 AM IST

Gurbux Singh Amit Singh Bakshi : हॉकी इंडिया के 5वें वार्षिक पुरस्कार 2022 में पूर्व हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह और अमित सिंह बख्शी को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया. आइए जानते हैं उनकी उपलब्धियां.

Gurbux Singh and Amit Singh Bakshi won Major Dhyan Chand Lifetime Achievement Award
Gurbux Singh and Amit Singh Bakshi

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया का 5वां वार्षिक पुरस्कार समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया. इस समारोह में पूर्व हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह को साल 2022 और अमित सिंह बख्शी का मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया. हार्दिक सिंह और सविता पुनिया को हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 दिया गया. वार्षिक पुरस्कार में कुल 2.7 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई.

अमित सिंह बख्शी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2021
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लीजेंड अमित सिंह बख्शी ( Amit Singh Bakshi ) ने भी हॉकी में देश का नाम चमकाया है. उनके हॉकी इंडिया में योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2021 ( Major Dhyan Chand Lifetime Achievement Award 2021 ) प्रदान किया गया. अमित सिंह मेलबर्न ओलंपिक 1956 के में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.

गुरबख्श सिंह की अगुआई में एशियाई खेलों में जीता गोल्ड
गुरबख्श सिंह ( Gurbux Singh ) ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में भाग लिया था. इन खेलों में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया था. हॉकी इंडिया ( Hockey India ) अपने खेल के दम पर गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही थी. मेक्सिको ओलंपिक 1968 में भी गुरबख्श सिंह खेले थे. वो टीम के संयुक्त कप्तान थे. भारतीय हॉकी टीम तब ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही थी. एशियाई खेल 1966 में गुरबख्श सिंह ने टीम की अगुआई की थी. उनकी कप्तानी में टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. सिंह को हॉकी के क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details