दिल्ली

delhi

Formula 1: लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बने मैक्स वेरस्टापेन

By

Published : Oct 9, 2022, 6:28 PM IST

फॉर्मूला वन ड्राइवर्स चैम्पियनशिप (Formula One Drivers' Championship) तालिका में मैक्स वेरस्टापेन (Max Verstappen) के 366 अंक हैं जिनके बाद पेरेज 253 अंक से दूसरे और लेकलर्क 252 अंक से तीसरे स्थान पर हैं.

Max Verstappen takes 2022 world title  Max Verstappen  मैक्स वेरस्टापेन  मैक्स वेरस्टैपेन ने 2022 का विश्व खिताब जीता
Max Verstappen

सुजुका:डच फॉर्मूला वन ड्राइवर मैक्स वेरस्टापेन (Max Verstappen) ने रविवार को जापानी ग्रां प्री (Japanese GP) में रेड बुल (Red Bull) के लिए जीत हासिल की और 2022 का विश्व खिताब अपने नाम किया. फॉर्मूला1 डॉट कॉम के अनुसार, विश्व खिताब बरकरार रखने वाले वेरस्टापेन ने सुजुका में लगातार बारिश के बीच फिर से शुरू की गई रेस को जीत लिया. नीदरलैंड के ड्राइवर ने पोल से शुरूआत की लेकिन लगातार बारिश के कारण कई कार के टकराने के बाद दो लैप के बाद रेस रोक दी गई. फिर दो घंटे बाद रेस शुरू हुई जिसमें वेरस्टापेन आगे बने रहे.

उनके साथी सर्गियो पेरेज दूसरे और फेरारी के ड्राइवर चार्ल्स लेकलर्क तीसरे स्थान पर रहे. फॉर्मूला वन ड्राइवर्स चैम्पियनशिप तालिका में वेरस्टापेन के 366 अंक हैं जिनके बाद पेरेज 253 अंक से दूसरे और लेकलर्क 252 अंक से तीसरे स्थान पर हैं.

फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियन की सूची:

2022 - मैक्स वेरस्टापेन (नीदरलैंड) रेड बुल

2021 - वेरस्टापेन, रेड बुल

2020 - लुईस हैमिल्टन (ब्रिटेन) मर्सिडीज

2019 - हैमिल्टन, मर्सिडीज

2018 - हैमिल्टन, मर्सिडीज

2017 - हैमिल्टन, मर्सिडीज

2016 - निको रोसबर्ग (जर्मनी) मर्सिडीज

2015 - हैमिल्टन, मर्सिडीज

2014 - हैमिल्टन, मर्सिडीज

2013 - सेबस्टियन वेट्टेल (जर्मनी) रेड बुल

2012 - वेट्टेल, रेड बुल

2011 - वेट्टेल, रेड बुल

2010 - वेट्टेल, रेड बुल

2009 - जेनसन बटन (ब्रिटेन) ब्रॉन

2008 - हैमिल्टन, मैकलारेन

2007 - किमी राइकोनेन (फिनलैंड) फेरारी

2006 - फर्नांडो अलोंसो (स्पेन) रेनॉल्ट

2005 - अलोंसो, रेनॉल्ट

2004 - माइकल शूमाकर (जर्मनी) फेरारी

2003 - शूमाकर, फेरारी 2002 - शूमाकर, फेरारी

2001 - शूमाकर, फेरारी

2000 - शूमाकर, फेरारी

1999 - मिका हक्किनन (फिनलैंड) मैकलारेन

1998 - हक्किनन, मैकलारेन

1997 - जैक्स विलेन्यूवे (कनाडा) विलियम्स

1996 - डेमन हिल (ब्रिटेन) विलियम्स 1995 - शूमाकर, बेनेटन

1994 - शूमाकर, बेनेटन 1993 - एलेन प्रोस्ट (फ्रांस) विलियम्स

1992 - निगेल मैनसेल (ब्रिटेन) विलियम्स

1991 - एर्टन सेना (ब्राजील) मैकलारेन;

1990 - सेना, मैकलारेन

1989 - प्रोस्ट, मैकलारेन

1988 - सेना, मैकलारेन

1987 - नेल्सन पिकेट (ब्राजील) विलियम्स

1986 - प्रोस्ट, मैकलारेन

1985 - प्रोस्ट, मैकलारेन

1984 - निकी लौडा (ऑस्ट्रिया) मैकलारेन

1983 - पिकेट, ब्रभम

1982 - केके रोसबर्ग (फिनलैंड) विलियम्स

1981 - पिकेट, ब्रभम

1980 - एलन जोन्स (ऑस्ट्रेलिया) विलियम्स

1979 - जोडी शेखर (दक्षिण अफ्रीका) फेरारी

1978 - मारियो एंड्रेटी (यू.एस.) लोटस

1977 - लौडा, फेरारी

1976 - जेम्स हंट (ब्रिटेन) मैकलारेन;

1975 - लौडा, फेरारी

1974 - इमर्सन फितिपाल्डी (ब्राजील) मैकलारेन;

1973 - जैकी स्टीवर्ट (ब्रिटेन) टायरेल

1972 - फितिपाल्डी, लोटस

1971 - स्टीवर्ट, टायरेल

1970 - जोचेन रिंड्ट (ऑस्ट्रिया) लोटस

1969 - स्टीवर्ट, मत्रा

1968 - ग्राहम हिल (ब्रिटेन) लोटस

1967 - डेनी हुल्मे (न्यूजीलैंड) ब्रभम

1966 - जैक ब्रभम (ऑस्ट्रेलिया)

1965 - जिम क्लार्क (ब्रिटेन) लोटस

1964 - जॉन सर्टेस (ब्रिटेन) फेरारी

1963 - क्लार्क, लोटस

1962 - हिल, बीआरएम

1961 - फिल हिल (यू.एस.) फेरारी

1960 - ब्रभम, कूपर

1959 - ब्रभम, कूपर

1958 - माइक हॉथोर्न (ब्रिटेन) फेरारी

1957 - जुआन मैनुअल फैंगियो (अर्जेंटीना) मासेराती

1956 - फैंगियो, लैंसिया/फेरारिक

1955 - फैंगियो, मर्सिडीज

1954 - फैंगियो, मर्सिडीज/मासेराटी

1953 - अल्बर्टो अस्करी (इटली) फेरारी

1952 - अस्करी, फेरारी

1951 - फैंगियो, अल्फा रोमियो

1950 - ग्यूसेप फरीना (इटली) अल्फा रोमियो

यह भी पढ़ें:'उर्वशी और पंत के बीच क्या चल रहा है', कांग्रेस नेता सिंघवी ने किया मजेदार कमेंट

ABOUT THE AUTHOR

...view details