दिल्ली

delhi

ETV Bharat / sports

दिलीप टिर्की ने हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा - हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद

टिर्की ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीटर पर अपनी एक फोटो शेयर की है.

Dilip Tirkey  Dilip Tirkey filed nomination  Hockey India  दिलीप टिर्की ने दाखिल किया नामांकन  दिलीप टिर्की  हॉकी इंडिया  हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद  Hockey India President Post
Dilip Tirkey

By

Published : Sep 18, 2022, 7:07 PM IST

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान और ओलंपियन दिलीप टिर्की (Dilip Tirkey) ने रविवार को हॉकी इंडिया (HI) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा. नामांकन पत्र जमा करने के बाद टिर्की ने कहा कि उनका उद्देश्य इस खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है.

टिर्की ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, आप सभी की शुभकामनाओं के साथ हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है. मैं भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

भारतीय टीम के पूर्व फुल बैक 44 साल के टिर्की को बीजू जनता दल के उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुना गया था. इससे पहले वह ओडिशा पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष थे. वर्तमान में वह ओडिशा हॉकी संवर्धन परिषद के अध्यक्ष हैं.

यह भी पढ़ें:पाकिस्तानी पत्रकार ने महिला फुटबॉलरों के शॉर्ट्स पहनने पर उठाए सवाल

टिर्की 1998 बैंकाक एशियाई खेलों में गोल्ड और 2012 में बुसान एशियाई खेलों में सिल्वर पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे. हॉकी इंडिया के चुनाव नौ अक्टूबर को होंगे जिसके लिए बिहार सरकार के पूर्व चुनाव अधिकारी अजय नायक को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है.

पीटीआई-भाषा

ABOUT THE AUTHOR

...view details