दिल्ली

delhi

CWG 2022: तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की ऊंची कूद में ब्रांज पदक जीता

By

Published : Aug 4, 2022, 6:40 AM IST

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर आ गया है. अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं.

commonwealth games 2022  CWG 2022  India in commonwealth games 2022  Tejaswin Shankar won bronze medal  Tejaswin Shankar commonwealth games 2022  तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता  पुरूषों की ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर  राष्ट्रमंडल खेल 2022  राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत  एथलेटिक्स स्पर्धा में तेजस्विन शंकर
commonwealth games 2022

बर्मिंघम: भारत के हाई जंपर तेजस्विन शंकर (Tejaswin Shankar) ने राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में पुरूषों की ऊंची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी शंकर ने 2.22 मीटर की कूद लगाई. तेजस्विन शंकर ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. वह राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद में पदक हासिल करने वाले पहले भारतीय बने.

दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश पर ऐन मौके पर टीम में शामिल किए गए 23 साल के शंकर का सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.27 और सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 2.29 मीटर है. तेजस्विन शंकर तीन दिन पहले ही बर्मिंघम पहुंचे थे. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुरुआत में यूएसए में प्रैक्टिस कर रहे तेजस्विन शंकर को भारतीय टीम से बाहर कर दिया था, क्योंकि उन्होंने भारत की राष्ट्रीय अंतरराज्यीय मीट में भाग नहीं लिया था. इसके बाद उन्होंने इस फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

हालांकि, आखिर में तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए भारतीय स्क्वॉड में घायल रिले धावक अरोकिया राजीव के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था. अब तेजस्विन ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को दिखा दिया है कि उन पर भरोसा करना व्यर्थ नहीं गया. न्यूजीलैंड के हामिश केर को स्वर्ण और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेंडन स्टार्क को रजत पदक मिला. दोनों ने 2.25 मीटर की कूद लगाई थी.

यह भी पढ़ें:CWG 2022: सौरव घोषाल ने स्क्वैश में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज, भारत के खाते में 15वां मेडल

ABOUT THE AUTHOR

...view details