बर्मिंघम:22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (commonwealth games 2022) का आयोजन 8 अगस्त तक होगा. भारतीय दल के खाते में गुरुवार को एक स्वर्ण और एक रजत पदक आया. पदक तालिका में भारत 20 पदकों के साथ सातवें पायदान पर काबिज है. ऐसे में आठवें दिन भारत की नजरें पीवी सिंधु और कुश्ती में बजरंग पूनिया पर होंगी.
राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार(5 अगस्त) को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है.
(भारतीय समयानुसार)
एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:
महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़: पहला दौर - हीट दो: ज्योति याराजी - दोपहर 3.06 बजे
महिला लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर: ग्रुप ए: एंसी एदापल्ली - 4.10 बजे
महिला 200 मीटर सेमीफाइनल दो: हिमा दास - रात 12.53 बजे
पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले राउंड एक : 4.19 बजे
बैडमिंटन:
महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल: त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद - 4.10 बजे
पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - रात 12.00 बजे
महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधु - 6.10 बजे
महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: आकर्षी कश्यप - 11.20 बजे
पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल : लक्ष्य सेन - 11.20 बजे