दिल्ली

delhi

CWG 2022 Indian Schedule: 19 खेलों की 141 स्पर्धाओं में दिखेगा भारत का जलवा

By

Published : Jul 27, 2022, 5:36 PM IST

कॉमनवेल्थ खेलों के शुरू होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है. इस बार कॉमनवेल्थ खेलों का जत्था बर्मिंघम शहर में जुटा है. गुरुवार (28 जुलाई) को ओपनिंग सेरेमनी के साथ इन खेलों की रंगारंग शुरुआत हो जाएगी. भारतीय दल में भी इस बार 215 खिलाड़ियों को इन खेलों में जगह मिली है. बर्मिंघम खेलों की ओपनिंग सेरेमनी स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे यानी भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा.

Commonwealth Games 2022  CWG  CWG 2022  India Event in CWG  CWG 2022 Full Indian Schedule  CWG Schedule  Sports News  commonwealth games birmingham  कॉमनवेल्थ गेम्स 2022  बर्मिंघम  CWG 2022 Indian Schedule
Commonwealth Games 2022 CWG CWG 2022 India Event in CWG CWG 2022 Full Indian Schedule CWG Schedule Sports News commonwealth games birmingham कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बर्मिंघम CWG 2022 Indian Schedule

हैदराबाद:कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम में होगी. भारत की तरफ से कुल 19 खेलों की 141 स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए 215 खिलाड़ियों को जगह मिली है. पदक के सबसे बड़े दावेदार नीरज चोपड़ा भी ग्रोइन इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं.

बता दें, भारत ने पिछली बार गोल्ड कोस्ट में 66 पदक जीते थे. भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2010 के दिल्ली गेम्स में था, जहां 101 पदक उसकी झोली में आए थे और मेडल टैली में भारत दूसरे स्थान पर था. दुनिया भर के 72 देश इन खेलों में हिस्सा ले रहे हैं, जिनके कुल 4 हजार 500 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमाते दिखेंगे. इस बार इन खेलों का एक आकर्षण क्रिकेट भी है, जिसकी 24 साल बाद इन खेलों में वापसी हुई है. इससे पहले आखिरी बार साल 1998 में कुआलालंपुर में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों पुरुष टीमों ने भाग लिया था. इस बार महिला क्रिकेट टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं.

यह भी पढ़ें:CWG 2022: फटाफट टाइमिंग जान लीजिए, ओपनिंग सेरेमनी देखने के लिए रात तक जागना होगा

भारत का 2022 खेलों के लिए शेड्यूल...

नीचे दिया गया पूरा शेड्यूल ज्यादार क्वॉलीफाइंग राउंड या लीग स्टेज का है. इसमें फाइनल राउंड और ब्रॉन्ज मेडल मैच की तारीखें स्पष्ट नहीं हैं. वह लीग राउंड के बाद ही तय हो सकती हैं, पोजीशन के अनुसार.

29 जुलाई

  • अश्विनी पोनप्पा और बी सुमित रेड्डी (मिक्स्ड डबल्स) बैडमिंटन
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट
  • भारत बनाम घाना- महिला हॉकी मैच
  • टेबल टेनिस पुरुष एवं महिला- राउंड 1 और 2

30 जुलाई

  • नीतेंदर रावत- मेन्स मैराथन

बॉक्सिंग

  • अमित पंघाल- पुरुष (51 किग्रा)
  • मोहम्मद हुसामुद्दीन- पुरुष (57 किग्रा)
  • शिव थापा- पुरुष (63.5 किग्रा)
  • रोहित टोकस- पुरुष (67 किग्रा)
  • सुमित कुंडू- पुरुष (75 किग्रा)
  • आशीष चौधरी- पुरुष (80 किग्रा)
  • संजीत कुमार- पुरुष (92 किग्रा)
  • सागर अहलावत- पुरुष (92+किग्रा)
  • नीतू घनघास- महिला (48 किग्रा)
  • निकहत जरीन- महिला (50 किग्रा)
  • जैस्मीन लैंबोरिया- महिला (60 किग्रा)
  • लवलीना बोरगोहेन- महिला (70 किग्रा)
  • महिला हॉकी- भारत बनाम वेल्स
  • पुरुष टेबल टेनिस- राउंड 3
  • महिला टेबल टेनिस- राउंड 3 और क्वॉर्टर फाइनल

वेटलिफ्टिंग

  • मीराबाई चानू- महिला (55 किग्रा)
  • संकेत महादेव- पुरुष (55 किग्रा)
  • चनंबम ऋषिकांत सिंह- पुरुष (55 किग्रा)

31 जुलाई

  • भारत बनाम पाकिस्तान- महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट
  • भारत बनाम घाना- पुरुष हॉकी
  • पुरुष टेबल टेनिस- क्वॉर्टर फाइनल
  • महिला टेबल टेनिस- सेमीफाइनल

वेटलिफ्टिंग

  • बिंद्यारानी देवी- महिला (59 किग्रा)
  • जेरेमी लालरिनुंगा- पुरुष (67 किग्रा)
  • अचिंता शुली- पुरुष (73 किग्रा)

1 अगस्त

  • पुरुष हॉकी- इंग्लैंड बनाम भारत
  • पुरुष टेबल टेनिस- सेमीफाइनल
  • महिला टेबल टेनिस- फाइनल
  • वेटलिफ्टिंग
  • पोपी हजारिका- महिला (64 किग्रा)
  • अजय सिंह- पुरुष (81 किग्रा)

2 अगस्त

एथलेटिक्स

  • अविनाश सेबल- पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज
  • मुरली श्रीशंकर- पुरुषों की लंबी कूद
  • मोहम्मद अनीस याहिया- पुरुषों की लंबी कूद
  • धनलक्ष्मी सेकर- महिलाओं की 100 मीटर
  • ज्योति याराजी- महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस
  • मनप्रीत कौर- महिला शॉट पुट
  • नवजीत कौर ढिल्लो- महिला डिस्कस थ्रो

हॉकी एवं टेबल टेनिस

  • महिला हॉकी- इंग्लैंड बनाम भारत
  • पुरुष टेबल टेनिस- फाइनल

वेटलिफ्टिंग

  • उषा कुमारा- महिला (87 किग्रा)
  • पूर्णिमा पांडे- महिला (87+किग्रा)
  • विकास ठाकुर- पुरुष (96 किग्रा)
  • रागला वेंकट राहुल- पुरुष (96 किग्रा)

3 अगस्त

  • एथलेटिक्स- ऐश्वर्या बाबू (महिला ट्रिपल जम्प)

बैडमिंटन

  • पीवी सिंधु- महिला एकल
  • आकर्षी कश्यप- महिला एकल
  • लक्ष्य सेन- पुरुष एकल
  • किदांबी श्रीकांत- पुरुष एकल

क्रिकेट एवं हॉकी

  • भारत बनाम बारबाडोस- महिला क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट
  • भारत बनाम कनाडा- पुरुष हॉकी
  • भारत बनाम कनाडा- महिला हॉकी

4 अगस्त

बैडमिंटन

  • ट्रीसा जॉली- महिला युगल
  • गायत्री गोपीचंद- महिला युगल
  • सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी- पुरुष युगल
  • चिराग शेट्टी- पुरुष युगल

हॉकी

  • भारत बनाम वेल्स- पुरुष हॉकी

5 अगस्त

एथलेटिक्स

  • अब्दुल्ला अबूबकर- पुरुषों की ट्रिपल जंप
  • प्रवीण चित्रवेल- पुरुषों की ट्रिपल जंप
  • एल्धोस पॉल- पुरुषों की ट्रिपल जंप
  • नीरज चोपड़ा- पुरुषों का भाला फेंक (बाहर)
  • डीपी मनु- पुरुषों का भाला फेंक
  • रोहित यादव- पुरुषों का भाला फेंक
  • संदीप कुमार- पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक
  • अमित खत्री- पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक
  • ऐश्वर्या बी- महिलाओं की लंबी कूद
  • एन्सी सोजन- महिलाओं की लंबी कूद
  • अन्नू रानी- महिला भाला फेंक
  • शिल्पा रानी- महिला भाला फेंक
  • मंजू बाला सिंह- महिला हैमर थ्रो
  • सरिता रोमित सिंह- महिला हैमर थ्रो

रेसलिंग

  • बजरंग पूनिया- पुरुषों की 65 किग्रा वर्ग
  • दीपक पूनिया- पुरुषों की 86 किग्रा वर्ग
  • मोहित ग्रेवाल- पुरुषों की 125 किग्रा वर्ग
  • अंशु मलिक- महिलाओं की 57 किग्रा वर्ग
  • साक्षी मलिक- महिलाओं की 62 किग्रा वर्ग
  • दिव्या काकरान- महिलाओं की 68 किग्रा वर्ग

6 अगस्त

रेसलिंग

  • रवि कुमार दहिया- पुरुषों की 57 किग्रा वर्ग
  • नवीन- पुरुषों की 74 किग्रा वर्ग
  • दीपक- पुरुषों की 97 किग्रा वर्ग
  • पूजा गहलोत- महिलाओं की 50 किग्रा वर्ग
  • विनेश फोगट- महिलाओं की 53 किग्रा वर्ग
  • पूजा सिहाग- महिलाओं की 76 किग्रा वर्ग

एथलेटिक्स

  • अमोज जैकब- पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  • नूह निर्मल टॉम- पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  • अरोकिया राजीव- पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  • मोहम्मद अजमल- पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  • नागनाथन पांडी- पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  • राजेश रमेश- पुरुषों की 4x400 मीटर रिले
  • भावना जाट- महिलाओं की 10 किमी दौड़ वॉक
  • प्रियंका गोस्वामी- महिलाओं की 10 किमी दौड़ वॉक
  • हिमा दास- महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
  • दुती चंद- महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
  • सरबनी नंदा- महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
  • एमवी जिलाना- महिलाओं की 4x100 मीटर रिले
  • एनएस सिमी- महिलाओं की 4x100 मीटर रिले

ABOUT THE AUTHOR

...view details