दिल्ली

delhi

By

Published : Apr 24, 2019, 1:33 PM IST

Updated : Apr 24, 2019, 1:45 PM IST

ETV Bharat / sports

एशियाई एथलेटिक्स: स्वप्ना बर्मन के बाद मिश्रित रिले में भी भारत को मिला रजत

स्वप्ना बर्मन के हेप्टाथलन में सवर्ण पदक जीतने के बाद भारत ने मिश्रित रिले में भी रजत पदक अपने नाम किया. मोहम्मद अनस, याहिया, पूवम्मा एमआर, वीके विस्मय और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 16.47 सेकेंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता

मिश्रित रिले खिलाड़ी

दोहा: भारत ने 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया.

मोहम्मद अनस, याहिया, पूवम्मा एमआर, वीके विस्मय और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 16.47 सेकेंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता.

ये पढ़ें: एशियाई एथलेटिक्स: स्वप्ना ने जीता सिल्वर, दुती चंद सेमीफाइनल में

पिछले साल एशियाई खेलों भी भारतीय टीम ने तीन मिनट 15.71 सेकेंड का समय निकालकर रजत पदक अपने नाम किया था.

स्वप्ना बर्मन ने भी जीता रजत पदक

स्वप्ना बर्मन
इससे पहले, एशियाई खेलों में हेप्टाथलन का स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वप्ना बर्मन ने भी रजत पदक हासिल किया.22 वर्षीय स्वप्ना ने प्रतियोगिताओं के सात स्पर्धाओं में कुल 5993 अंक बटोरे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
Last Updated : Apr 24, 2019, 1:45 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details