दिल्ली

delhi

ETV Bharat / sports

COVID-19 के चलते पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर अनुपमा का हुआ निधन - हॉकी इंडिया

हॉकी इंडिया ने अनुपमा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "आज हमें अनुपमा के निधन का दुखद समाचार मिला. वह भारत की उन चुनिंदा महिलाओं में थीं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की है."

International hockey umpire Anupama dies of Covid
International hockey umpire Anupama dies of Covid

By

Published : Apr 19, 2021, 11:43 AM IST

Updated : Apr 19, 2021, 2:49 PM IST

नई दिल्ली: पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर अनुपमा पंचिमांदा का कोरोना संबंधित जटिलताओं के कारण रविवार को बेंगलुरु में निधन हो गया. वह 40 वर्ष की थीं.

राष्ट्रीय स्तर की पूर्व हॉकी खिलाड़ी अनुपमा विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में हिस्सा ले चुकी हैं जिनमें 2005 बीडीओ जूनियर विश्व कप (महिला), 2013 में नई दिल्ली में हुए हीरो हॉकी वर्ल्ड लीग (महिला) राउंड-2 और 2013 महिला एशिया कप शामिल हैं.

मुथैया मुरलीधरन की चेन्नई में एंजियोप्लास्टी हुई, SRH का है अहम हिस्सा

अनुपमा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, "आज हमें अनुपमा के निधन का दुखद समाचार मिला. वह भारत की उन चुनिंदा महिलाओं में थीं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अंपायरिंग की है. हम उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं."

Last Updated : Apr 19, 2021, 2:49 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details