दिल्ली

delhi

ETV Bharat / sports

हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स : मनप्रीत-रानी साल 2019 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - भारतीय खेल प्राधिकरण

हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स 2019 में प्लेयर ऑफ द ईयर, श्रेष्ठ अंडर-21 पुरुष/महिला खिलाड़ी और लाइफटाइम अचीवमेंट समेत कई पुरस्कार से खिलाड़ियों को सम्मानीत किया गया.

Hockey India Awards
Hockey India Awards

By

Published : Mar 8, 2020, 9:37 PM IST

नई दिल्ली:भारतीय पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल को हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2019 से रविवार को सम्मानित किया गया जबकि पूर्व दिग्गज हरबिंदर सिंह को हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2019 से नवाजा गया.

हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स 2019

नई दिल्ली में रविवार को आयोजित तीसरे पुरस्कार वितरण समारोह में हॉकी इंडिया ध्रुव बत्रा प्लेयर ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार पाने वाले मनप्रीत और रानी को 25-25 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि जबकि हरबिंदर को 30 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई.

प्लेयर ऑफ द ईयर - मनप्रीत सिंह

इसके अलावा हॉकी इंडिया जुगराज सिंह पुरस्कार (श्रेष्ठ अंडर-21 पुरुष खिलाड़ी) के लिए विवेक सागर प्रसाद को चुना गया और उन्हें 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि मिली. हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा अवॉर्ड (श्रेष्ठ अंडर-21 महिला खिलाड़ी) लालरेमसियामी को प्रदान किया गया और उन्हें भी 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार राशि दी गई.

हॉकी इंडिया अवॉर्ड्स 2019

स्टार खिलाड़ी मनदीप सिंह को हॉकी इंडिया धनराज पिल्ले फॉरवर्ड ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि नेहा गोयल को हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह मिडफील्डर ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार के लिए चुना गया.

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - हरबिंदर सिंह

पुरस्कारों की सूची में हरमनप्रीत सिंह को हॉकी इंडिया परगट सिंह अवॉर्ड डिफेंडर ऑफ द ईयर-2019 पुरस्कार से जबकि कृष्ण बी पाठक को हॉकी इंडिया बलजीत सिंह गोलकीपर अवॉर्ड के लिए चुना गया.

प्लेयर ऑफ द ईयर - रानी रामपाल

वहीं, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को अमूल्य योगदान के लिए हॉकी इंडिया जमन लाल शर्मा पुरस्कार और खेल तथा युवा सेवा विभाग-ओडिशा सरकार को हॉकी इंडिया प्रेसिडेंट ऑफ अवॉर्ड फॉर अचीवमेंट -2019 पुरस्कार प्रदान किया गया.

ABOUT THE AUTHOR

...view details