नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2023 में नहीं खेल पायेंगे. वह कम से कम छह महीने तक मैदान से दूर रहेंगे और आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, आईपीएल 2023 में भाग नहीं ले पाएंगे. बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा की उनकी कमी में दिल्ली कैपिटल्स कमजोर दिखेगी.
गांगुली भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट तौर पर जुड़े हैं. गांगुली ने कहा कि भले ही टीम अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन पंत की कमी खलेगी. उन्होंने कहा कि यह एक शानदार आईपीएल (टीम के लिए) होगा, हम अच्छा करेंगे लेकिन ऋषभ पंत की चोट का असर दिल्ली कैपिटल्स पर पड़ेगा.
सौरव पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ आईपीएल में जुडे़ रहे हैं. साल 2019 में गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे. दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के अलावा साउथ अफ्रीका लीग और दुबई क्रिकेट लीग में भी टीमें खरीदी हैं इसलिए माना जा रहा है कि उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.
दिल्ली कैपिटल्स टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, रोमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कमलेश नागरकोटी, ललित यादव, मिचेल मार्श, प्रवीण दुबे, रिपल पटेल, सरफराज खान, विकी ओस्तवाल, यश धुल, अमन खान, एनरिक नॉर्किया, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद, फिल साल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे और रिली रोसो.
दिल्ली एक बार भी नहीं जीती खिताब
2008 : राजस्थान रॉयल्स (चेन्नई को 3 विकेट से हराया)
2009 : डेक्कन चार्जर्स (बेंगलुरु को 6 रनों से हराया)
2010 : चेन्नई सुपर किंग्स (मुंबई को 22 रनों से हराया)
2011 : चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु को 58 रनों से हराया)
2012 : कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई को 5 विकेट से हराया)