दिल्ली

delhi

हार के बाद मुंबई इंडियंस को एक और झटका, कप्तान रोहित पर लगा जुर्माना

By

Published : Apr 21, 2021, 1:06 PM IST

IPL ने बयान में कहा, "मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की."

Rohit sharma finned for Slow over rate
Rohit sharma finned for Slow over rate

चेन्नई:मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा (24 रन पर चार विकेट) की फिरकी से मंगलवार को मुंबई इंडियन्स को नौ विकेट पर 137 रन पर रोकने के बाद दिल्ली ने पांच गेंद शेष रहते जीत दर्ज की.

IPL ने बयान में कहा, "मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 मुकाबले के दौरान धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की."

बयान के अनुसार, "न्यूनतम ओवर गति से संबंधित अपराधों की आईपीएल आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सत्र का ये पहला अपराध था इसलिए रोहित पर 12 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है."

ABOUT THE AUTHOR

...view details