दिल्ली

delhi

ETV Bharat / sports

Happy Birthday Mahi: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मिल रही जन्मदिन की बधाइयां - महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है. माही के जन्मदिन पर उन्हें हर ओर से बधाई मिल रही है. देश और राज्य के कई बड़े नेताओं और मंत्रियों ने उन्हें बधाई संदेश दिया है.

dhoni birthday  mahendra singh dhoni birthday  mahendra singh dhoni  mahi birthday  धोनी का जन्मदिन  महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन  महेंद्र सिंह धोनी  माही का जन्मदिन
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

By

Published : Jul 7, 2021, 1:19 PM IST

रांचीःहर दिल अजीज, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं. उनके फैन में हर वर्ग के लोग शामिल हैं. रांची के राजकुमार को ट्विटर पर लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं. उन्हें बधाई देने वालों में आम और खास सब शामिल हैं.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माही को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा है कि पद्म भूषण और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी जी को जन्मदिन की बधाई. भगवान आपको लंबी उम्र और अच्छी सेहत दे.

नितिन गडकरी का ट्वीट

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी महेंद्र सिंह को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने लिखा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के श्रेष्ठतम कप्तानों में से एक, झारखंड की आन बान और शान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. भगवान से आपके सदैव स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूं.

अर्जुन मुंडा का ट्वीट

यह भी पढ़ें:रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह 'धोनी' का 40वां जन्मदिन आज, सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां दे रहे फैंस

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी ट्विटर के जरिए धोनी को जन्मदिन विश किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि झारखंड की शान, भारतीय टीम के सफलतम कप्तान और पद्म भूषण महेंद्र सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. बाबा बैद्यनाथ से आपके सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

रघुवर दास का ट्वीट

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने महेंद्र सिंह धोनी को विश करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि भारतीय टीम के सफलतम कप्तान, टी20 और वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले, पद्म श्री और पद्म भूषण सम्मानित महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदि की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. पूरे देश को आप पर गर्व है.

बाबूलाल मरांडी का ट्वीट

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि पद्म श्री, पद्म भूषण और राजीव गांधी खेलरत्न से सम्मानित, भारतीय टीम को बुलंदियों पर ले जाने वाले पूर्व कप्तान और झारखंड की शान महेंद्र सिंह को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं.

सुदेश महतो का ट्वीट

ABOUT THE AUTHOR

...view details