दिल्ली

delhi

ETV Bharat / sports

IPL 2021 Auction : हरभजन सिंह पर किसी ने नहीं लगाई बोली, उमेश बेस प्राइज पर बिके - ipl 2021 अनसोल्ड खिलाड़ी

स्पिनर हरभजन सिंह का बेस प्राइज दो करोड़ था, जारी ऑक्शन में उन पर किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई.

harbhajan singh
harbhajan singh

By

Published : Feb 18, 2021, 4:58 PM IST

चेन्नई :आईपीएल 2021 सत्र के लिए गुरुवार को चल रही खिलाड़ियों की नीलामी में भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइज यानी एक करोड़ रुपयों में खरीदा है. यादव ने आईपीएल 2020 आरसीबी के लिए खेला था और इस साल टीम ने उनको रिलीज कर दिया था. उनके अलावा अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह पर किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई.

देखिए वीडियो

आपको बता दें कि शेल्डन कॉट्रेल (1 करोड़ बेस प्राइज), आदिल राशिद (1.5 करोड़ बेस प्राइज), राहुल शर्मा (50 लाख बेस प्राइज), मुजीब उर रहमान (1.5 करोड़ बेस प्राइज), ईश सोढ़ी (50 लाख बेस प्राइज) को किसी टीम ने नहीं खरीदा.

गौरतलब है कि हरभजन सिंह का कॉन्ट्रैक्ट सीएसके से खत्म हो गया था जिस कारण वे टीम का हिस्सा नहीं रहे थे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details