दिल्ली

delhi

ETV Bharat / sports

टोक्यो ओलम्पिक-2020 रिले मशाल का हुआ अनावरण, इस थीम में बनाई गई टॉर्च - जापान

टोक्यो ओलम्पिक-2020 के आयोजकों ने जापान की चेरी ब्लॉसम के आकार से प्रेरित रिले मशाल का अनावरण किया.

टोक्यो ओलम्पिक-2020

By

Published : Mar 20, 2019, 10:53 PM IST

हैदराबाद: टोक्यो ओलम्पिक-2020 के आयोजकों ने जापान की चेरी ब्लॉसम के आकार से प्रेरित रिले मशाल का अनावरण किया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयोजन समिति ने टोक्यो के एक समारोह में रिले मशाल को पेश किया.

टोक्यो ओलम्पिक-2020


इस टॉर्च की बात करें तो इसकी लंबीई 71 सेंटीमीटर और वजन 1.2 किलोग्राम है. इसमें 2011 में भूकंप और सुनामी पीड़ितों के लिए अस्थायी मकान बनाने में इस्तेमाल किए गए एल्युमिनियम धातु का इस्तेमाल किया गया है.

मशाल का ऊपरी सिरा, जहां आग जलती है उसमें एक केंद्रीय स्तंभ है जिसमें पांच कॉलम के आकार हैं जो चेरी ब्लॉसम फुल से प्रेरित हैं और ओलम्पिक के पांच रिंग की याद दिलाते हैं.

जापान में टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त 2020 तक होगा. इसके बाद पैरालम्पिक खेलों का आयोजन किया जाएगा, जो कि 25 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगी.

ABOUT THE AUTHOR

...view details