मुंबईः अपकमिंग हिस्टोरिकल-ड्रामा फिल्म 'पानीपत' से लीड स्टार अर्जुन कपूर ने नए कैरेक्टर को इंट्रोड्यूस करते हुए वेटरन एक्टर जीनत अमान का बतौर सकीना बेगम लुक रिलीज किया.
पोस्टर में, आइकॉनिक स्टार भारी ट्रेडिशनल जेवर पहने हुए चोटी की हुईं हैं. जीनत जी ने घूंघट किया हुआ है जो उन्हें शानदार लुक दे रहा है.
अर्जुन कपूर ने जीनत अमान का लुक शेयर करते हुए लिखा, 'सकीना बेगम- घने अंधेरों में भी दोस्त मिल सकते हैं.'
'पानीपतः' अर्जुन कपूर ने जीनत अमान का 'सकीना बेगम' लुक किया रिलीज - अर्जुन कपूर ने जीनत अमान का सकीना बेगम लुक किया रिलीज
संजय दत्त और कृति सनोन स्टारर अपकमिंग हिस्टोरिकल-ड्रामा फिल्म 'पानीपत' के लीड स्टार अर्जुन कपूर ने फिल्म से दो लीडिंग लेडीज वेटरन एक्टर जीनत अमान और पद्मिनी कोल्हापुरी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है.

zeenat anam and padmini kolhapuri first look from panipat release
पढ़ें- आशुतोष गोवारिकर के साथ काम कर काफी कुछ सीखा : अर्जुन
'दम मारो दम' फेम स्टार के अलावा अर्जुन कपूर ने वेटरन एक्टर पद्मिनी कोल्हापुरी का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया. पोस्टर में, अभिनेत्री को ट्रडिशनल महराष्ट्रियन अवतार में देखा जा सकता है.