दिल्ली

delhi

By

Published : Jun 13, 2020, 1:00 PM IST

ETV Bharat / sitara

स्टेज पर दिखाई जाएगी भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी', रजनीश दुग्गल निभाएंगे अहम किरदार

'बाजीराव मस्तानी' एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए म्यूजिकल शो के रूप में आ रहा है. जिसमें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए किरदार को रजनीश दुग्गल निभाएंगे. जिसके लिए रजनीश ने काफी मेहनत की.

rajniesh duggal trains under birju maharaj for bajirao mastani musical
स्टेज पर दिखाई जाएगी भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी', रजनीश दुग्गल निभाएंगे अहम किरदार

मुंबई : रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' एक बार फिर दर्शकों के सामने वापसी करने को तैयार है, लेकिन इस बार अंदाज जरा अलग होगा. अब इसे स्टेज पर म्यूजिकल लाइव के रूप में पेश किया जाएगा.

म्यूजिकल शो में स्टेज पर रणवीर सिंह के निभाए पेशवा के किरदार में रजनीश दुग्गल नजर आएंगे. रजनीश ने बताया कि स्टेज शो में कुल 10 म्यूजिकल सीक्वेंस रखे गए हैं, जिनमें 12 एक्टर्स और 50 डांसर्स शामिल होंगे.

रजनीश दुग्गल ने कहा कि, "उन्होंने इस म्यूजिकल शो को बेहतर तरीके से समझने के लिए कई बार भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' देखी. बाजीराव के किरदार में रणवीर ने एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है, लेकिन चूंकि यह लाइव परफॉर्मेंस है तो यह थोड़ा अलग किस्म का होगा."

उन्होंने आगे कहा, "पहले माना जा रहा था कि इस म्यूजिकल शो को अप्रैल के मध्य में दिल्ली में पेश करने के बाद मुंबई, दुबई और लंदन में दिखाया जाएगा. इसके लिए हर जगह की ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए शो में परिवर्तन भी किए गए हैं. हालांकि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते यह शो किया जाना संभव नहीं हो सका.

रजनीश ने इस शो के लिए पंडित बिरजू महाराज से सेमी-क्लासिकल डांस 'छाओ' की 40 दिनों की ट्रेनिंग भी ली है.

बता दें इस म्यूजिकल शो में 'बाजीराव मस्तानी' के सुपरहिट गाने 'मल्हारी' समेत सभी सातों गाने शामिल किए गए हैं.

मैत्रेयी पहाड़ी के निर्देशन में बन रहे इस ड्रामा के क्रियेटिव डायरेक्टर कथक गुरु बिरजू महाराज होंगे.

पढ़ें : जब एक सिंगर बनने की ख्वाहिश रखते थे आयुष्मान खुराना

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' साल 2015 में रिलीज हुई थी. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था.

ABOUT THE AUTHOR

...view details