मुंबई : इन दिनों पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन चल रहा है, आज लॉकडाउन के आठवें दिन प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के महाराष्ट्र कार्यालय ने एक हैरी पॉटर से संबंधित मीम को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. जो लोगों को इस महामारी से बचने के लिए घर में रहने का संदेश देता है.
पोस्ट के साथ, सरकार ने कोविड-19 के प्रसार का मुकाबला करने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में घर के अंदर रहने के महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करने की कोशिश की है.
ट्वीट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, " क्या आप जानते हैं कि हैरी पॉटर अपने घर पर हमेशा सुरक्षित था? हां, वोल्डेमॉर्ट ने कभी भी हैरी पर हमला नहीं किया था जब वह घर में था.”