बॉलीवुड सितारों ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई - saqib saleem
मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर तेंदुलकर को सभी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बर्थडे विश किया.
![बॉलीवुड सितारों ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/images/768-512-3096891-thumbnail-3x2-sachin.jpg)
PC-Instagram
मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 46वें जन्मदिवस के मौके पर बुधवार को लता मंगेशकर, अनिल कपूर और शाहिद कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें 'दिग्गजों का दिग्गज' कहकर संबोधित किया.
मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर तेंदुलकर को सभी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बर्थडे विश किया.
लता मंगेशकर ने लिखा, 'नमस्कार सचिन तेंदुलकर. आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद. ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे.'