दिल्ली

delhi

अम्फान पीड़ितों के लिए बॉलीवुड ने की दुआ

By

Published : May 21, 2020, 10:21 PM IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण हुई तबाही में संपत्ति और जानमाल का व्यापक नुकसान होने से बेहद दुखी हैं. सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए चिंता व्यक्त करते हुए सभी की सलामती की दुआ की.

Bollywood on Amphan victims
Bollywood on Amphan victims

मुंबई: पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण हुई तबाही में संपत्ति और जानमाल का व्यापक नुकसान हुआ है. कई बॉलीवुड हस्तियों ने चिंता व्यक्त करने और प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.

अनुष्का शर्मा ने टवीट किया: "हैशटैगचक्रवातअम्फान की वजह से हुई क्षति दिल तोड़ने वाली है. मेरी प्रार्थनाएं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रभावित हुए लोगों के साथ हैं! पीड़ितों के सभी परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना."

अर्जुन कपूर ने लिखा: "पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जो भी हुआ वह दुखद है. चक्रवात से हुई क्षति विनाशकारी है! मेरी प्रार्थना चक्रवात अम्फान के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के साथ और प्रभावितों के साथ है."

शबाना आजमी ने कहा: "बंगाल और ओडिशा के बारे में सोच रही हूं . टीवी पर विजुअल को देखना दुखदायी। सभी सुरक्षित रहें।"

अनुपम खेर ने पोस्ट किया: "अम्फान चक्रवात से ओडिशा और खासकर बंगाल में हुई क्षति देखना हृदय विदारक। मेरी सहानुभूति उन लोगों के साथ है, जिन्होंने किसी अपने को खो दिया। हे भगवान, बस उम्मीद है कि इस साल 2020 जल्द ही गुजर जाए। हमें अपना सिर झुकाना चाहिए और प्रकृति से क्षमा मांगनी चाहिए।"

निमृत कौर ने व्यक्त किया: "आने वाले विजुअल्स डरावने हैं। सभी प्रभावितों के लिए सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद के लिए प्रार्थना। हैशटैगअम्फानचक्रवात।"

रितेश देशमुख ने टवीट किया: "अम्फान चक्रवात के विजुअल्स डरावने हैं। इससे प्रभावित लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना।"

रणवीर शौरी ने ट्विटर पर लिखा: "सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना। हैशटैगअम्फानचक्रवात"

राहुल बोस ने कहा: "अम्फान चक्रवात की आने वाली तस्वीरें भयानक हैं। आपदा ने प्रहार किया है। दो बार। सभी की सुरक्षा की आशा और प्रार्थना।"

ईशा गुप्ता ने लिखा: "अम्फान चक्रवात से प्रभावित सभी की सुरक्षा की प्रार्थना।"

म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने पोस्ट के माध्यम से व्यक्त किया: "कोलकाता में अपने दोस्तों और परिवार से कल शाम से ही भयानक कहानियां सुन रहा हूं। यह विनाशकारी है। चक्रवात अम्फान से प्रभावित सभी के लिए मेरी प्रार्थना और संवेदना।"

सिंगर अदनान सामी ने टवीट किया: "प्रार्थना। हैशटैहअम्फानचक्रवात।"

निर्देशक शूजीत सिरकार, जो कोलकाता में हैं अपना अनुभव साझा करते हुए बोले: "इस तरह की ठंडी और विनाशकारी हवाओं का सामना पहले कभी नहीं किया. अम्फान चक्रवात बहुत प्रभावी और बड़ा है .। बंगाल को इस तबाही से बाहर निकालने के लिए बहुत सारे समर्थन की आवश्यकता होगी। पेड़ों और गरीबों के घरों को उखाड़ फेंका . कुछ क्षेत्रों में सामान्य होने में वर्षों लग सकते हैं."

फिल्मकार करण जौहर ने टवीट किया: "क्या इस साल कुछ और भी बुरा होगा! सुरक्षित रहो बंगाल .. हम सभी आपकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।"

इनपुट-आईएएनएस

For All Latest Updates

ABOUT THE AUTHOR

...view details