दिल्ली

delhi

ETV Bharat / sitara

भारतीय सिनेमा का अनमोल रत्न थीं सरोज खान : अल्लू अर्जुन - saroj khan no more

अल्लू अर्जुन ने अपनी 'पहली कोरियोग्राफर' सरोज खान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए एक इमोशनल नोट लिखा.

allu arjun bows down to his 1st choreographer saroj khan
भारतीय सिनेमा का अनमोल रत्न थीं सरोज खान : अल्लू अर्जुन

By

Published : Jul 3, 2020, 10:34 PM IST

हैदराबाद : तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने पहली कोरियोग्राफर सरोज खान को याद करते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का अनमोल और अपूरणीय रत्न बताया है.

सरोज खान ने 2001 की तेलुगू फिल्म 'डैडी' में अर्जुन को डांस स्टेप सिखाए थे.

अर्जुन ने ट्वीट किया, "सरोज जी, एक दिग्गज कोरियोग्राफर हमारे बीच नहीं रहीं. फिल्म 'डैडी' में वह मेरी पहली कोरियोग्राफर थीं. मैंने हमेशा उनके काम की प्रशंसा की. भारतीय सिनेमा में एक अनमोल और अपूरणीय रत्न की क्षति हुई है."

उन्होंने कहा, "मैं उनके करीबियों और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं."

पढ़ें : 'जब वी मेट' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर टीनएजर जैसा था सरोज खान का बर्ताव : इम्तियाज

सरोज खान का 71 साल की उम्र में शुक्रवार के दिन कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया.

इनपुट-आईएएनएस

ABOUT THE AUTHOR

...view details