दिल्ली

delhi

श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

By PTI

Published : Dec 18, 2023, 4:39 PM IST

श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है. इस साल गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की कुल संख्या लगभग 240 हो गई है. मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा रहा है. Sri Lanka arrests 14 Indian fishermen.

Sri Lanka arrests 14 Indian fishermen
भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना ने द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में मछली पड़कने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके ट्रॉलर जब्त कर लिए हैं. इस घटना के बाद इस साल गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की कुल संख्या लगभग 240 हो गई है.

नौसेना ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इन मछुआरों को रविवार को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर अपतटीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. इससे पहले छह दिसंबर को, मन्नार और कोविलन के पूर्वोत्तर जलक्षेत्र में कम से कम 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था तथा उनके चार ट्रॉलर जब्त कर लिए गए थे.

श्रीलंकाई जलक्षेत्र में 'भारतीय मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़े जाने' की समस्या का जिक्र करते हुए मत्स्य पालन मंत्री डगलस देवानंदा ने पिछले सप्ताह संसद में कहा था कि इसके लिए दोनों देशों के बीच एक शीर्ष-स्तरीय राजनयिक समाधान की आवश्यकता है.

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा रहा है, यहां तक ​​कि श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है.

पाक जलडमरूमध्य भारत के तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली पानी की एक संकीर्ण पट्टी है और यह दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का पसंदीदा क्षेत्र है.

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु: श्रीलंका जेल से रिहाई के बाद 12 भारतीय मछुआरे चेन्नई पहुंचे

श्रीलंकाई नौसेना ने 6 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया, एक सप्ताह के अंदर दूसरी घटना

ABOUT THE AUTHOR

...view details