दिल्ली

delhi

ETV Bharat / international

99 वर्ष के हुए ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप, इस तरह मना रहे जन्मदिन

ग्रीस और डेनमार्क के राजकुमार फिलिप का जन्म 10 जून, 1921 को हुआ था. इस वर्ष कोर्फू में जन्मे फिलिप ग्रीस के प्रिंस एंड्रयू और बाटेनबेर्ग की प्रिंसेज एलिस के एकलौते बेटे थे. बचपन से उनकी उपाधि रही प्रिंस ऑफ ग्रीस एंड डेनमार्क. केवल 18 महीने की उम्र में ग्रीस में संकट के कारण वह ब्रिटेन पहुंचे और बाद में ब्रिटिश नागरिक बन गए. जानें, प्रिंस फिलिप के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...

By

Published : Jun 10, 2020, 2:36 PM IST

राजकुमार फिलिप
राजकुमार फिलिप

लंदन : ब्रिटेन के राजकुमार फिलिप बुधवार को 99 वर्ष के हो गए. इस वर्ष भी उनके जन्मदिन पर कोई खास आयोजन नहीं किया जा रहा है. वह अपना जन्मदिन उसी सादे तरीके से मना रहे हैं, जैसे वह पहले क्वीन एलिजाबेथ के साथ मनाया करते थे.

ब्रिटेन में अभी भी कोरोना का काफी असर है, इस वजह से छोटे समारोह का आयोजन किया गया है. 94 साल की रानी और 99 साल के प्रिंस कोरोना वायरस के लिए सबसे अधिक संवेदनशील हैं.

राजकुमार फिलिप और महारानी एलिजाबेथ

जानें प्रिंस फिलिप के जीवन के कुछ रोचक तथ्य :-

  • राजकुमार फिलिप की शादी को 72 साल हो गए लेकिन कभी सार्वजनिक रूप से रानी के साथ उन्हें देखा नहीं गया. वह 2017 में शाही कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हो गए थे.
  • 1939 में फिलिप, रॉयल नेवल कॉलेज, डार्टमाउथ में एक कैडेट के रूप में ब्रिटिश सेना में शामिल हुए.
  • प्रिंस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रॉयल नेवी में सेवा की.
  • महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति के रूप में बीते 72 सालों से प्रिंस फिलिप ब्रिटिश राजशाही में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले ब्रिटिश कन्सॉर्ट (महारानी के साथी) रहे.
    राजकुमार फिलिप और महारानी एलिजाबेथ
  • प्रिंसेज एलिजाबेथ से उनकी शादी 20 नवंबर, 1947 को वेस्मिंस्टर ऐबे में हुई थी. तभी से उन्हें ड्यूक ऑफ एडिनबरा की उपाधि मिली.
  • शादी के चार साल भी नहीं हुए थे कि प्रिंसेज एलिजाबेथ के पिता किंग जॉर्ज VI का देहान्त हो गया. फिर महारानी एलिजाबेथ ने सत्ता संभाली.
  • इस शाही जोड़े के चार बच्चे हुए - प्रिंस चार्ल्स, प्रिंसेज ऐन, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड. उनकी पहली संतान के रूप में प्रिंस चार्ल्स शाही कुर्सी के उत्तराधिकारी हैं.
  • प्रिंस फिलिप की परपोती प्रिंसेज शार्लट मां डचेस ऑफ कैम्ब्रिज के साथ रहीं. शार्लट को मिलाकर प्रिंस फिलिप के कुल पांच परपोते और परपोतियां हैं.
  • उनके आठ पोते-पोतियां जिनमें शार्लट के पिता प्रिंस विलियम भी शामिल हैं. शाही गद्दी के उत्तराधिकारियों की कतार में महारानी के बाद प्रिंस चार्ल्स, प्रिंस विलियम और फिर प्रिंस जॉर्ज आ चुके हैं.
  • सेनावृत्त होने तक प्रिंस फिलिप 780 से भी अधिक संस्थाओं के अध्यक्ष या संरक्षक के रूप में काम कर चुके हैं.
  • प्रिंस ने 5,946 भाषण दिए, 14 किताबें लिखी और 637 विदेश यात्राओं पर गए, जिसमें रानी के साथ सैकड़ों यात्राएं शामिल थीं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details