दिल्ली

delhi

ETV Bharat / international

श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया - 14 indian fishermen arrested

श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को कम से कम 14 भारतीय मछुआरों को कथित रूप से उसकी जलसीमा में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया है.

14-indian-fishermen-arrested-by-lankan-navy
श्रीलंकाई नौसेना ने 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

By

Published : Dec 29, 2019, 7:25 PM IST

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने कम से कम 14 भारतीय मछुआरों को कथित रूप से उसकी जलसीमा में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया है और उनके तीन जाल वाले जहाजों को जब्त कर लिया.

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि ये गिरफ्तारियां शनिवार को डेल्फ्ट द्वीप के उत्तर में समुद्र में की गईं.

पढे़ं :सोमालिया की राजधानी में ट्रक बम विस्फोट, 76 लोगों की मौत

बयान में कहा गया, 'श्रीलंका की नौसेना ने 28 दिसंबर को श्रीलंका के जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने आए 14 भारतीय मछुआरों को तीन जहाजों के साथ पकड़ा.

समझा जाता है कि मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए चिकित्सीय परीक्षण के बाद जाफना में मत्स्य पालन सहायक निदेशक को सौंप दिया जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details