दिल्ली

delhi

ETV Bharat / international

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया - Indian fishermen arrested

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों की नौकाओं को आने से रोकने और अवैध रूप से मछलियां पकड़ने से रोकने के लिए नौसेना द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई.

भारतीय मछुआरों
भारतीय मछुआरों

By

Published : Dec 20, 2021, 1:11 PM IST

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना (Sri Lankan Navy) ने 12 और भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार (Indian fishermen arrested) किया है. साथ ही देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने (illegally fishing in Coastal Area of Sri Lanka) के आरोप में उनकी दो नौकाएं भी जब्त कर ली है. इसी के साथ ही श्रीलंका द्वारा पिछले दो दिन में पकड़े गए भारतीयों की संख्या बढ़कर 55 हो गयी है.

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये गिरफ्तारियां रविवार को श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में मन्नार के दक्षिण में की गयी. इससे एक दिन पहले ही श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिणपूर्व समुद्री क्षेत्र में 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था और उनकी मछली पकड़ने की छह नौकाओं को जब्त कर लिया था.

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में भारतीय मछुआरों की नौकाओं को आने से रोकने और अवैध रूप से मछलियां पकड़ने से रोकने के लिए नौसेना द्वारा चलाए जा रहे एक अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई. उत्तरी और उत्तर मध्य नौसेना कमानों द्वारा 18 और 19 दिसंबर को चलाए गए अभियान के दौरान 55 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी आठ नौकाओं को जब्त किया गया है.

कोविड-19 संबंधी नियमों का पालन करते हुए यह अभियान चलाया गया. बयान के मुताबिक, भारतीय मछुआरों की 'रैपिड एंटीजेन' जांच के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें संबंधित प्राधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है.

गौरतलब है कि आए दिन दोनों देशों के मछुआरों को अनजाने में एक-दूसरे की समुद्री सीमा में घुसने के लिए गिरफ्तार किया जाता है. मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक प्रमुख अड़चन बन गया है.

(पीटीआई-भाषा)

ABOUT THE AUTHOR

...view details