दिल्ली

delhi

ETV Bharat / international

श्रीलंका: गिरफ्तार किए गए सभी 54 भारतीय मछुआरे रिहा - 54 भारतीय मछुआरे रिहा

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वह इन मछुआरों को दूतावास संबंधी सहायता मुहैया करा रहा है. उसने कहा कि मछुआरों के मामले से मानवीय तरीके से निपटे जाने की जरूरत है.

54 Indian fishermen arrested this week
सभी 54 भारतीय मछुआर रिहा

By

Published : Mar 27, 2021, 2:12 PM IST

कोलंबो : श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में कथित तौर पर घुसने के कारण इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए सभी 54 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है. भारतीय आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि 40 लोगों को शुक्रवार को रिहा किया गया था और शेष 14 मछुआरों को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया. श्रीलंकाई नौसेना ने 24 मार्च को 54 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। नौसेना के उनकी पांच नौकाएं भी जब्त की थीं.

पढ़ें:UN में श्रीलंका पर मतदान से भारत के दूर रहने पर कमल हासन ने की केंद्र की निंदा

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वह इन मछुआरों को दूतावास संबंधी सहायता मुहैया करा रहा है. उसने कहा कि मछुआरों के मामले से मानवीय तरीके से निपटे जाने की जरूरत है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details