दिल्ली

delhi

ETV Bharat / international

अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी की घटना, एक की मौत, 13 घायल

अमेरिका के शिकागो में रविवार रात को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

By

Published : Jun 28, 2021, 4:57 PM IST

One killed
One killed

शिकागो :अमेरिकी में दो स्थानों पर हुई गोलीबारी में एक की मौत और 13 लोग घायल हो गए हैं. मीडिया में आई खबरों के अनुसार साउथ शोर क्षेत्र में रात नौ बजे से ठीक पहले गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और चार पुरुष तथा एक किशोर घायल हो गया.

उक्त छह लोग एसयूवी कार के बाहर थे, जब गोलीबारी हुई. पुलिस ने बताया कि महिला पर छह गोलियां चलाई गईं और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायल अवस्था में चार पुरुषों और एक किशोर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है.

यह भी पढ़ें-बांग्लादेश की राजधानी ढाका में विस्फोट, 7 लोगों की मौत

शिकागो अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग दो घंटे बाद, मार्क्वेट पार्क क्षेत्र में गोलीबारी की एक अन्य घटना में आठ लोग घायल हो गए. किसी भी घटना में कोई संदिग्ध की पहचान नहीं हुई है. न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है.

(पीटीआई-भाषा)

ABOUT THE AUTHOR

...view details