मुंबई:ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को भारत आए लंबा समय हो गया है. यहां तक की वो अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में भी शामिल नहीं हुई थी. लेकिन अब प्रियंका अपने देश आने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पासपोर्ट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'और इंतजार नहीं कर सकती'. आगे उन्होंने लिखा,'एक मिनट हो गया मुंबई'.
प्रियंका चोपड़ा Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 से पहले भारत आ रही हैं. जिसे लेकर उन्होंने अपना एक्साइटमेंट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. प्रियंका चोपड़ा Jio MAMI फिल्म फेस्टिवल 2023 की फेस्टिवल चेयरपर्सन हैं, जो 27 अक्टूबर से मुंबई में होगा. इससे पहले, वह आज, 26 अक्टूबर को भारत पहुंचेंगी. उन्होंने अपने उत्साह को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरीज का सहारा लिया.