दिल्ली

delhi

HBD Priyanka Chopra: इन बॉलीवुड सेलेब्स ने प्रियंका चोपड़ा को किया B'day विश, एक्ट्रेस की मां ने भी 'बोल्ड और गॉर्जियस' बेटी को दी शुभकामनाएं

By

Published : Jul 18, 2023, 3:28 PM IST

Updated : Jul 18, 2023, 3:47 PM IST

'सिटाडेल' एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस की मां और भारतीय सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे विश किए हैं.

Etv Bharat
Etv Bharat

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा मंगलवार को 41 साल की हो गईं, उनकी मां डॉ मधु चोपड़ा, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे कई भारतीय सेलेब्स ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए जन्मदिन की पोस्ट साझा कीं है. 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने न सिर्फ भारत में एक एक्ट्रेस के रूप में नाम कमाया, बल्कि वह हॉलीवुड फिल्मों में शानदार अभिनय करके दुनिया भर में एक पॉपुलर चेहरा बन गई है.

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक साथ उनकी एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे पीसी. दुनिया पर राज करते रहो, ढेर सारा प्यार.'

करीना कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका की एक ग्लैमरस तस्वीर साझा की और लिखा, 'आपको हमेशा प्यार और प्रकाश की शुभकामनाएं.'

अनुष्का शर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी

प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'हैप्पी बर्थडे प्री'. उन्होंने कई तस्वीरों वाला एक वीडियो भी साझा किया और लिखा, 'बोल्ड और गॉर्जियस बेटी प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं.' वीडियो में उनके एक इंटरव्यू का एक अंश दिखाया गया है जिसमें प्रियंका लेगसी के बारे में बात करती दिख रही हैं. वह कहती हैं, 'अच्छी लड़कियां इतिहास नहीं बनातीं, बोल्ड लड़कियां इतिहास बनाती हैं.'

प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी

बॉलीवुड एक खूबसूरत एक्ट्रेस और धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित ने भी प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे विश किया है. उन्होंने पीसी का एक गॉर्जियस फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा. मुझे आशा है कि आप वो सब हासिल कर लेंगी जो आप चाहती है. आपके इस रास्ते के लिए खूब सारी खुशियां भेज रही हूं.'

माधुरी दीक्षित की इंस्टाग्राम स्टोरी

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रिचर्ड मैडेन के साथ 'सिटाडेल' में नजर आईं थीं. प्रियंका की अगली फिल्म का नाम 'हेड्स ऑफ स्टेट' है, जिसमें उनके को-स्टार जॉन सीना और इदरीस एल्बा हैं. यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा.

यह भी पढ़ें:

Last Updated : Jul 18, 2023, 3:47 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details