हैदराबाद : 'टॉलीवुड के प्रिंस' महेश बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री में 45 साल से एक्टिव हैं. महेश बाबू ने साल 1979 में बतौर चाइल्ड स्टार फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. वहीं, साउथ सुपरस्टार को बतौर लीड एक्टर टॉलीवुड में 25 साल हो गये हैं. साल 1999 में फिल्म राजाकुमारुडू से अपना जलवा दिखाना शुरू किया था. 48 साल के एक्टर की लेटेस्ट फिल्म गुंटूर कारम बीती 12 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज हुई है. फिल्म ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की है. गुंटूर कारम महेश बाबू के बतौर एक्टर 25 साल के फिल्मी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.
महेश बाबू की टॉप 7 बिगेस्ट ओपनिंग फिल्में
गुंटूर कारम (तेलुगू)
बजट- 200 करोड़
ओपनिंग डे कलेक्शन- 94 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 94 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन - 38 करोड़
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन - 56 करोड़
वर्डिक्ट- ब्लॉकबस्टर
रिलीज ईयर - 2023
सरीलेरू निक्केवारू (तेलुगू)
बजट- 85 करोड़
ओपनिंग डे कलेक्शन -65.2 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 214 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन - 24.6 करोड़
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 190 करोड़
वर्डिक्ट -ब्लॉकबस्टर
रिलीज ईयर - 2020
सरकारू पारी पाटा (तेलुगू)
बजट- 125 करोड़
ओपनिंग डे कलेक्शन -75.5 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 195.8 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन - 29.5 करोड़
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन- 161.3करोड़
वर्डिक्ट - सुपरहिट
रिलीज ईयर- 2022
महाऋषि (तेलुगू)
बजट- 90 करोड़
ओपनिंग डे कलेक्शन -48.2 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन - 170.5 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन -21.3 करोड़