हैदराबाद:दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी और पुरानी फिल्मों की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो नीतू सिंह के दामाद भारत साहनी के बर्थडे पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में नीतू सिंह दामाद भारत के पास खड़ी होकर नाचतीं दिख रही हैं. वहीं, आलिया भट्ट ने भी नंदोई भारत साहनी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं.
नीतू सिंह ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, नीतू सिंह ने यह वीडियो शेयर कर दामाद भारत साहनी को जन्मदिन की ढेरों बधाई दी हैं. नीतू ने एक फंक्शन का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह दामादा भारत के संग चिल करती दिख रही हैं. इस वीडियो को शेयर कर नीतू सिंह ने लिखा है, हैप्पी बर्थडे ब्रैट मैन...साथ में मजेदार समय बिताना, बेटा...माय वाइब्स..माय ट्राइब्स..आशीर्वाद'.
बेटी रिद्धिमा ने किया रिएक्ट
नीतू सिंह और भारत साहनी के इस वीडियो पर बेटी रिद्धिमा ने रिएक्ट किया है. रिद्धिमा ने वीडियो पर 'क्यूटेस्ट' कमेंट किया है. वहीं, रिद्धिमा ने पति भारत साहनी को जन्मदिन की ढेरों बधाई भी दी हैं.