दिल्ली

delhi

हाथरस गैंग रेप: 'लाठीचार्ज' से भड़के राहुल गांधी, बोले- पुलिस दबाना चाहती है सच्चाई

By

Published : Oct 1, 2020, 4:46 PM IST

हाथरस जाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्य़क्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या मोदी जी केवल इस देश में चल सकते हैं. क्या आम आदमी नहीं चल सकता. हमारी गाड़ियां रोकी गईं. इसलिए हमने चलना शुरू किया. राहु गांधी ने कहा कि पुलिस ने हमें धक्का दिया. लाठीचार्ज किया और मुझे मैदान में फेंक दिया.

Rahul and Priyanka arrested
राहुल और प्रियंका गिरफ्तार

नई दिल्ली/ग्रे.नोएडा :कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को ग्रेटर नोएडा में जीरो प्वाइंट पर पुलिस ने रोक लिया. इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई शीर्ष नेताओं को हिरासत में ले लिया गया. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस गैंग रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे थे.

देखें यमुना एक्सप्रेसवे पर क्या-क्या हुआ

हाथरस जा रहे प्रियंका गांधी ओर राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने पहले यमुना एक्सप्रेसवे पर रोका. इसके बाद दोनों नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चलने लगे. इसके बाद पुलिस द्वारा फिर से दोनों नेताओं को रोक लिया गया. इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस और धक्का-मुक्की हुई. इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया. इसमें कई कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं.

जीरो प्वाइंट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोपहर तकरीबन 12 बजे डीएनडी से होते हुए हाथरस के लिए रवाना हुए थे. जानकारी के अनुसार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर महामारी एक्ट और धारा 144 के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे पर हाथरस जाने से रोके जाने पर राहुल गांधी का कहना है कि पुलिस उन्हें जबरन हिरासत में ले रही है और जाने से रोक रही है. पुलिस सच्चाई को दबाना चाहती है. प्रदेश सरकार पीड़िता को न्याय नहीं दे रही और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है. हम हाथरस जाना चाहते हैं तो पुलिस हमे जाने नहीं दे रही है. यह एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है, जिसका हम पूरी तरीके से विरोध करते हैं.

ABOUT THE AUTHOR

...view details