दिल्ली

delhi

ETV Bharat / city

देश के सबसे कम उम्र के एवरेस्ट विजेता अर्जुन वाजपेयी अब अन्नपूर्णा-1 की करेंगे चढ़ाई - Everest

भारत के सबसे कम उम्र के एवरेस्ट विजेता अर्जुन वाजपेयी अब एक और नई चुनौती के लिए तैयार हैं. 2010 में एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाले पर्वतारोही अर्जुन वाजपेई इस बार अन्नपूर्णा-1 के शिखर पर चढ़ने वाले हैं. अगर वो इसे सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो ऐसा करने वाले पहले भारतीय और विश्व के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन जाएंगे.

देश के सबसे कम उम्र के एवरेस्ट विजेता अर्जुन बाजपेयी अब अन्नपूर्णा-1 की करेंगे चढ़ाई

By

Published : Mar 21, 2019, 11:36 AM IST

Updated : Mar 21, 2019, 12:53 PM IST

नई दिल्ली: इस पर्वतारोहण की शुरुआत 23 मार्च से होगी. येअभियान 40 दिनों का है. अर्जुन वाजपेयीकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन पर बॉलीवुड में फिल्म भी बन रही है. अर्जुन वाजपेयीने जब 2010 में माउंट एवरेस्ट पर विजय पाई थी, तब उनकी उम्र मात्र 16 साल की थी.

अर्जुन वाजपेयी अपने माता पिता के साथ

17 साल की उम्र में अर्जुन ल्होत्से पर्वत शिखर पर विजय पाकर इस चोटी पर विजय पाने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए थे.

कंचनजंगा की चढ़ाई में रहे थे सफल
इसके बाद अर्जुन ने कई अन्य पर्वत चोटियों पर विजय पाई, जिनमें मनास्लु पर्वत शिखर, मकालु और चोयू पर्वत के शिखरशामिल है. 2018 में अर्जुन, कंचनजंगा पर्वत जो विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा और भारत का सबसे ऊंचा पर्वत है उसके शिखर पर पहुंचने में सफल रहे थे. ये उनका छठवां 8000 मीटर ऊंचा का पर्वत था और यह करने वाले वेविश्व के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बन गए थे.

अर्जुन वाजपेयी

'इलिट ग्रुप में हो शामिल'
अर्जुन वाजपेयीकी इच्छा है कि भारत को विश्व के अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही के इलिट ग्रुप में शामिल किया जाए. इस ग्रुप में 33 लोग शामिल हैंजिन्होंने विश्व की उन सभी 14 पर्वत चोटियों के शिखर पर विजय पाई है, जो 8000 मीटर ऊंची हैं. इस सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है.

अन्नपूर्णा-1 की शिखर पर विजय पाते ही अर्जुन वाजपेयी8 हजार पर्वत शिखर पर पहुंचने वाले पहले भारतीय और विश्व के सबसे उम्र के कम हो जाएंगे पर्वतारोही बन जाएगे.

Last Updated : Mar 21, 2019, 12:53 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details