दिल्ली

delhi

ETV Bharat / city

नोएडा: DND पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, बोले- हाथरस जाएंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आने पर कांग्रेस नोएडा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बिल्कुल वो डीएनडी से हाथरस गुजरेगी, परिवार के पास जाकर संवेदना व्यक्त करेंगी.

By

Published : Oct 1, 2020, 12:40 PM IST

justice for Hathras gangrape victim
DND पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता,

नई दिल्ली/नोएडा: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हाथरस जाने की खबर के बीच डीएनडी पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेता पी एल पुनिया, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार 'लल्लू' सहित कई कांग्रेस नेता है.

DND पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

हाथरस जाएंगी प्रियंका गांधी!

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है तो भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट रहे हैं और हाथरस जाएंगे. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आने पर कांग्रेस के नोएडा महानगर अध्यक्ष ने कहा कि बिल्कुल वो डीएनडी से हाथरस गुजरेगी, परिवार के पास जाकर संवेदना व्यक्त करेंगी.

कांग्रेस नोएडा महानगर अध्यक्ष का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने संवेदनाओं को तार-तार करते हुए पीड़ित परिवार को बच्ची का शव तक नहीं दिया. ऐसे में शोक व्यक्त करने प्रियंका गांधी हाथरस के लिए हाथरस के लिए रवाना होंगी. अभी हम उनका इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारी संख्या में अगर पुलिस बल तैनात है, तो भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी जुट रहे हैं और निश्चित तौर पर हाथरस जाएंगे.


भारी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात

भारी संख्या में डीएनडी पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया. मौके पर महिला सुरक्षा की डीसीपी वृंदा शुक्ला, एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह, एसीपी अंकिता शर्मा सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है. हालांकि पुलिस किसी भी वीवीआईपी मूवमेंट के बाद से अभी तक मना कर रहा है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details