दिल्ली

delhi

By

Published : Dec 5, 2019, 11:34 PM IST

ETV Bharat / city

सोहना: बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन, 8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में लेंगे हिस्सा

अपनी मांगों को लेकर सोहना के 66 केवी बिजली कर्मचारियों ने धरना दिया. सभी कर्मचारी श्रम कानून में बदलाव का विरोध कर रहे हैं. ये कर्मचारी 8 जनवरी को होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे. बता दें कि 8 जनवरी को श्रम कानून के बदलाव को लेकर यूनियन सभी कर्मचारी संगठन हड़ताल पर रहेंगे.

sohna power department employee protest
धरना प्रदर्शन

नई दिल्ली/गुरुग्राम:8 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कस्बे के 66 केवी विद्युत कार्यालय के प्रांगण में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया. इस धरना प्रदर्शन में कर्मचारियों ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की.

सोहना में बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि 8 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय कर्मी हड़ताल श्रम कानून में होने वाले बदलाव के विरोध में होगी. वहीं इस हड़ताल के बाद आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी. इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए गुरुवार को सोहना बिजली विभाग के एक्सशन कार्यालय पर सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया.

सरकार की कई नीतियों का होगा विरोध
कर्मचारी नेताओं ने मीडिया को जानकारी दी कि सरकार श्रम कानून विरोधी बिल संसद में पास करने जा रही है. जिसके विरोध में कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं. सरकार आने वाले समय में कार्य के घंटों में बदलाव करना और बिजली कंपनी, पेट्रोलियम कंपनियों को बेचने के लिए कानून बनाने जा रही है. जिसका सभी राष्ट्रीय संगठन विरोध कर रहे हैं.

बीएमएस नहीं लेगा हड़ताल में हिस्सा
बता दें कि 8 जनवरी को होने वाली इस इस राष्ट्रीय कर्मी हड़ताल में पूरे देश की 10 बड़ी यूनियन भाग लेंगी.सीर्फ बीएमएस संगठन इस हड़ताल में भाग नहीं लेगा.

ABOUT THE AUTHOR

...view details