नई दिल्ली/गाजियाबाद :जिला प्रशासन ने दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इनमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन और सेंसर सटीक मशीन आदि शामिल हैं. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.
विश्व दिव्यांग दिवस तीन दिसंबर को मनाया जाता है. इस अवसर पर गाजियाबाद के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ एक से कार्यक्रम का संचालन किया जाना है. इसमें दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराना प्रस्तावित है. इस योजना का लाभ उठाने के लिये इच्छुक दिव्यांगजनों को गाजियाबाद प्रशासन की तहसील और विकास खंडों में लगाए जाने वाले कैंपों में पहुंचकर, रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिसके बाद तीन दिसंबर को इस योजना से दिव्यांगों को लाभान्वित किया जाएगा.
तहसील मोदीनगर | 18-08-2021 | सुबह 11:00 | दोपहर 3:00 बजे तक |
तहसील गाजियाबाद | 20-08-2021 | सुबह 11:00 | दोपहर 3: बजे तक |
ब्लॉक लोनी | 21-08-2021 | सुबह 11:00 | दोपहर 3:00 बजे तक |
ब्लाक भोजपुर | 21-08-2021 | सुबह 11:00 | दोपहर 3:00 बजे तक |
ब्लॉक मुरादनगर | 23-08-2021 | सुबह 11:00 | दोपहर 3:00 बजे तक |
ब्लॉक रजापुर | 25-08-2021 | सुबह 11:00 | दोपहर 3:00 बजे तक |