दिल्ली

delhi

मुरादनगर: विकलांग विधवा सेवा समिति की महिला सदस्यों ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

By

Published : May 31, 2021, 12:03 PM IST

मुरादनगर के काफी क्षेत्रों में विकलांग विधवा सेवा समिति की महिला सदस्य के साथ अन्य संस्थाओं की महिला सदस्यों ने सैनिटाइजेशन अभियान (Sanitization Campaign) चलाया है. जिसमें संस्था की महिलाओं ने स्वयं कॉलोनियों को सैनिटाइज किया है.

women members of disabled widow service committee started sanitization campaign Muradnagar
विकलांग विधवा सेवा समिति

नई दिल्ली/गाजियाबाद:मुरादनगर क्षेत्रवासियों को कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण से बचाने के लिए जहां एक और मुरादनगर नगर पालिका परिषद वार्ड अनुसार सैनिटाइजेशन अभियान चला रही है. तो वहीं दूसरी ओर आज विकलांग विधवा सेवा समिति की महिला सदस्यों ने आधे से अधिक मुरादनगर में सैनिटाइजेशन अभियान (Sanitization campaign) चलाया है. जिसमें स्वयं महिलाओं ने गलियों, बाजारों और मोहल्लों को सैनिटाइज करने का काम किया है.

महिला सदस्यों ने चलाया सैनिटाइजेशन अभियान

विकलांग विधवा सेवा समिति (Disabled Widow Service Committee) के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश चंद्र ने बताया कि उन्होंने आज लगभग आधे मुरादनगर को अन्य संस्थाओं को साथ लेकर सैनिटाइज (Sanitize) किया है. संस्था की महिला रेनू गोस्वामी, प्रवीण और सहाना सहित अन्य महिलाओं ने हमारा सहयोग किया है.

सैनिटाइजेशन

ये भी पढ़ें:-Ghaziabad Corona Update: कैंप लगाकर ग्रामीणों की टेस्टिंग, ये भी कर रहे मदद

संस्था के पदाधिकारी भी रहे मौजूद

विकलांग विधवा सेवा समिति के राष्ट्रीय प्रभारी उस्मान मलिक ने बताया कि आज मुरादनगर में विकलांग विधवा सेवा समिति ने मुरादनगर कस्बे के कोट मोहल्ला, नानक चंद वाली गली, मेन बाजार और पुलिस चौकी के आसपास सैनिटाइजेशन अभियान चलाया है. जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details