नई दिल्ली/गाजियाबाद:कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन देश में काग्रेंसी कार्यकर्ता बड़ी ही धूमधाम से मना रहे है. गाजियाबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिंडन विहार स्थित कुष्ठ आश्रम में गरीब बच्चों के साथ मनाया. इस दौरान उन्होंने केक भी काटा.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों संग मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन - Special Story On Priyanka Gandhi Birthday
कांग्रेस नेता और कैला भट्टा क्षेत्र से पार्षद ज़ाकिर सैफी द्वारा कुष्ठ आश्रम में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान छोटे बच्चो से केक कटवाकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया.

गरीब लोगों को फल और मिठाइयां बांटी
कांग्रेस नेता और कैला भट्टा क्षेत्र से पार्षद ज़ाकिर सैफी द्वारा कुष्ठ आश्रम में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान छोटे बच्चो से केक कटवाकर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया. इस खास मौके पर गरीब लोगों को फल एवं मिठाइयां भी वितरित किए गए.
लोगों के साथ खुशियां बांटी
कांग्रेस नेता ज़ाकिर सैफी ने बताया कि कुष्ठ आश्रम में प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया गया है क्योंकि इस आश्रम में बहुत कम लोग आते हैं. हमने उनके जन्मदिन पर गरीब लोगों के साथ खुशियां बांटी हैं. उन्होंने कहा कि तमाम लोगों द्वारा प्रियंका गांधी की लंबी आयु की कामना की गई.