नई दिल्ली/फरीदाबाद:पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी और बर्फीली हवाओं का असर उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भी दिखाई दे रहा है. बात अगर हरियाणा की करें तो यहां ठंड ने लोगों के जीवन अस्त व्यस्त कर दिया. लोग घर से निकलने को कतरा रहे हैं. अगर निकलते भी हैं, तो ठंड से बचने के लिए वो तरह-तरह के जतन करते नजर आते हैं. कोई घर के अंदर चाय पकौड़ों से अपनी ठंड दूर करता है तो घर के बाहर लोग आग सेंककर अपने को ठंड से बचाते हैं.
फरीदाबाद: कड़ाके की ठंड से जन-जीवन बेहाल, लोग अलाव का ले रहे सहारा - faridabad news
फरीदाबाद में ठंड ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया. लोग घर से निकलने से कतरा रहे हैं.
कड़ाके की ठंड से जन-जीवन बेहाल
29 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी
बता दें कि मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 29 दिसंबर तक शीत लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कोहरे के साथ-साथ कोल्ड डे भी परेशान कर सकता है.
जानें कहां दिन रात में कितना रहा तापमान
शहर | रात | दिन |
दादरी | 4.0 | 13.6 |
सोनीपत | 4.0 | 14.0 |
कैथल | 4.0 | 13.0 |
सिरसा | 4.3 | 11.6 |
भिवानी | 4.8 | 13.9 |
यमुनानगर | 5.0 | 13.0 |
फतेहाबाद | 5.0 | 17.6 |
अंबाला | 5.3 | 9.1 |
फरीदाबाद | 5.8 | 13.4 |
गुरुग्राम | 5.8 | 11.1 |
कुरुक्षेत्र | 5.8 | 9.0 |
करनाल | 6.0 | 9.2 |
पानीपत | 6.0 | 9.2 |