नई दिल्लीःराष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक ने दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जयपाल चंदेल ने नई कार्यकारिणी में 81 लोगों को शामिल किया है.
राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक की नई कार्यकारिणी की घोषणा - INTUC
राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक ने दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जयपाल चंदेल ने नई कार्यकारिणी में 81 लोगों को शामिल किया है.

नई कार्यकारिणी में 81 लोग शामिल
जयपाल चंदेल ने बताया कि सोहनपाल टांग प्रभारी दिल्ली प्रदेश, ब्रह्मा ढिकिया कार्यवाहक अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, बाल सेवक चंद्र वाल उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, ब्रह्मा प्रकाश सौदे उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, नरेश पारचा महामंत्री दिल्ली प्रदेश, महेश पहवाल महामंत्री दिल्ली प्रदेश, ब्रह्मपाल पिहवाल कोषाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, बाबूराम पहलवान उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश समेत 81 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है.
'सफाई मजदूरों की आवाज करेंगे बुलंद'
सोहनपाल टांग ने कहा कि नई कार्यकारिणी दिल्ली नगर निगम की सभी 12 जोन में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की सेवा के लिए काम करेगी. मजदूरों की आवाज दबने नहीं दी जाएगी. सफाई कर्मचारियों के हित मे काम किया जाएगा.