दिल्ली

delhi

ETV Bharat / business

भारतीय महिला वैज्ञानिकों की सफलता दिखाने वाली प्रदर्शनी आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा भारतीय महिला वैज्ञानिकों की सफलता की कहानियां दिखाने वाली "विज्ञान में भारतीय महिलाओं का जश्न : एक अद्भुत यात्रा" नाम की प्रदर्शनी आयोजित की गई.

By

Published : Mar 8, 2019, 2:14 PM IST

कॉन्सेप्ट इमेज।

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा भारतीय महिला वैज्ञानिकों की सफलता की कहानियां दिखाने वाली नौ दिवसीय फोटो प्रदर्शनी गुरुवार को आयोजित की गई. मंत्रालय के तहत बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी) विभाग की सचिव रेणू स्वरूप ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया.

"विज्ञान में भारतीय महिलाओं का जश्न : एक अद्भुत यात्रा" नाम की प्रदर्शनी में विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 40 महिला वैज्ञानिकों के पोस्टर और कहानियां है. उन्होंने महिलाओं को उन महिलाओं से प्रेरणा लेने के कहा जिन्होंने देश में विज्ञान के क्षेत्र में अत्यधिक योगदान दिया. प्रदर्शनी 15 मार्च तक चलेगी.

स्वरूप ने इस मौके पर विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों की महिला वैज्ञानिकों का उल्लेख करने वाली एक किताब का विमोचन भी किया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालयों, संस्थानों, आईआईटी दिल्ली और कई अन्य कॉलेजों की विभिन्न महिला वैज्ञानिक शामिल हुई.
(भाषा)
पढ़ें : प्रभु ने पहले आभूषण पार्क का शिलान्यास किया, 2025 तक 75 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य

ABOUT THE AUTHOR

...view details