दिल्ली

delhi

ETV Bharat / bharat

उत्तराखंड : 14 मई को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट - यमुनोत्री धाम मंदिर समिति

यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 14 मई को अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12:15 बजे खोले जाएंगे. सुबह 9ः15 बजे यमुना जी की भोगमूर्ति भाई शनि महाराज की डोली के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी.

यमुनोत्री धाम
यमुनोत्री धाम

By

Published : Apr 18, 2021, 4:22 PM IST

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित करने के बाद यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है. रविवार को यमुना जयंती के शुभअवसर पर यमुनोत्री धाम मंदिर समिति ने यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय की घोषणा की.

14 मई को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट.

यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 14 मई को अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे. यमुनोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव कृतेश्वर उनियाल का कहना है कि 14 मई को यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 6 महीने के खोल दिए जाएंगे. इससे पहले 14 मई को ही सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर यमुना जी की भोगमूर्ति भाई शनि महाराज की डोली के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी.

पढ़ें -कोरोना वायरस के चलते JEE मेन की परीक्षा स्थगित

यमुनोत्री धाम के पुरोहित प्रदीप उनियाल ने बताया कि आज यमुनोत्री का शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन मां यमुना गोलोक से धरती पर अवतरित हुई थीं. इसलिए यमुना जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है.

बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई को अक्षय तृतीया पर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे. केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई और बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे.

ABOUT THE AUTHOR

...view details